रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में माफिया मुन्ना बजरंगी एवं दिलीप मिश्रा गैंग का कुख्यात शार्प शूटर एवं पचास हजार रूपए का इनामिया अपराधी वकील पाण्डेय उर्फ राजीव पाण्डेय उर्फ राजू पुत्र सहस राम पाण्डेय निवासी बडा शिव मंदिर थाना गोपीगंज जनपद भदोही अपने साथी शार्प शूटर एच एस अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिन्टु उर्फ डाक्टर पुत्र हफीजउल्ला निवासी रामसहायपुर थाना भदोही जनपद भदोही को नवेन्दु कुमार पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के नेतृत्व में बनी जंगल टीम के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में नैनी थाना क्षेत्र के अरैल में दोनों ढे़र कर दिया गया है, मौके से 30 एवं 9 एमएम की पिस्टल, जिन्दा कारतूस, खोखा एवं एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं, उपरोक्त दोनो अपराधी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सन् 2013 में माफिया मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी के इशारे पर जनपद बनारस के तत्कालीन डिप्टी जेलर स्वर्गीय अनिल कुमार त्यागी की निर्मम हत्या दिनदहाड़े करके सनसनी फैला दिये थे, सोशल मीडिया पर वायरल दिनांक 17 जून 2020 का वायरल लेटर जो ज्ञानपुर भदोही से वर्तमान विधायक विजय मिश्रा द्वारा अपने लेटर पैड पर माननीय गृहमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को सम्बोधित करते हुये वकील उर्फ राजीव पाण्डेय से अपनी जान को खतरा बता चुके है, दिनांक 28 मई 2020 को माफिया दिलीप मिश्रा के कालेज से गिरफ्तार खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर एवं एक लाख का ईनामिया अपराधी नीरज सिंह ने पूछताछ पर बताया था कि माफिया दिलीप मिश्रा के कहने पर मैने वकील पाण्डेय के साथ मिलकर सुजीत सिंह, नैनी जो आरएसएस से सम्बन्ध रखते है एवं नन्हें खान के दमाद समील अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी घोघापुर थाना घूरपुर जनपद प्रयाराज जो सपा के नेता भी है, की हत्या करने हेतु तीन बार रैकी किया जा चुका था लेकिन नीरज सिंह के पकड़ जाने के कारण हत्या रूक गयी थी ।
झारखण्ड का कोयला माफिया व धनबाद के डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की हत्या में सामिल मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर अमन सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी जगदीशपुर थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर जो वर्तमान समय में राँची के होटरवार जेल में निरूद्ध है के कहने पर वकील पाण्डेय एवं अमजद उपरोक्त अपने साथियो के साथ मिल कर रांची के होटरवार जेल के किसी अधिकारी की हत्या कर सनसनी फैलाना चाहते थे जिससे अमन सिंह का दबदबा जेल में हो जाता लेकिन एसटीएफ के द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2021 को इनके साथी अभिनव प्रताप सिंह उर्फ वरूण पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी ज्ञानापुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या के पकडजाने के कारण यह घटना रूक गयी, इस बात की पुष्टि अभिनव सिंह ने अपने बयान में भी किया था, पुलिस के अनुसार ये दोनो अपराधी जनपद प्रयागराज में किसी सम्भ्रान्त या राजनैतिक व्यक्ति की हत्या के फिराक में थे ।
0 Comments