रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में करेली थानांतर्गत ग्राम करेहदा में खुशी मिश्रा नाम की 3 साल की बच्ची जिसको की पेट में एक नॉर्मल समस्या थी जिसके बाद परिजनों ने यूनाइटेड मेडिकेयर रावतपुर, थाना धूमनगंज में एडमिट करा दिया, यूनाइटेड मेडिकेयर हॉस्पिटल के अप्रशिक्षित डाक्टरों के द्वारा दो-दो बार बच्ची के पेट का ऑपरेशन कर परिजनों से 2,00,000 वसूलने के बाद और पैसों की डिमांड करते हुए 5,00,000 रुपए मांग की जाती रही, चूंकि परिवार गरीब होने के नाते देने में असहाय था, जिसके चलते यूनाइटेड हॉस्पिटल ने बच्ची के फटे हुए पेट के साथ जिसमें की बच्ची की आंखें चढ़ी हुई पूरी की पूरी दिखाई दे रही है, बच्ची को वापस करते हुए परिजनों से कहा कि जब तक 500000 रुपए आप देंगे तो ही हम आगे इलाज कर पाएंगे, अन्यथा आप बच्ची को लेकर जाएं, इसके बाद बच्ची का किसी भी प्रकार से कोई भी टांका नहीं लगाया गया, फटे हुए पेट के साथ परिजनों को वापस कर दिया गया, जो मानवता को शर्मसार कर रहा है चिकित्सकों को भगवान का रूप माना जाता है लेकिन इन दिनों चिकित्सक व्यापारी हो गए हैं जिसके चलते वह है वाहनों का काम कर रहे हैं ।
0 Comments