रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में सैता गांव के समीप स्थित गेहूं के खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर की साट सर्किट से आग लग गई जिससे खेत में लगी पूरी फ़सल जल कर राख हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र में सैता गांव के समीप स्थित गेहूं के खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर की साट सर्किट से आग लग गई, पीड़ित किसान के अनुसार लगभग 6 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है, फिलहाल ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद विद्युत विभाग के कर्मियों को सूचना दी गई, जिस पर उन्होंने पहुंच कर लाइट को बंद कराया और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया, फिलहाल किसान का खेत में आग लगने से भारी नुकसान हो गया है ।
0 Comments