रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील के अंतर्गत आने वाले मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित प्रसव केंद्र में कार्यरत सहायक नर्स दाई, एएनएम की अवैध वसूली का मामला सामने आया आया है, जिसका एक वीडियो पीड़ित जच्चा बच्चा के परिजनों ने बना लिया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहायक नर्स नीतू शुक्ला पर आरोप लगाते हुए बताया है कि जब भी कोई प्रसव पीड़ित महिला को उसके परिजनो द्वारा प्रसव के लिए मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जाता है तो डिलीवरी होने के बाद सहायक नर्स दाई द्वारा 500 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की जाती है, जब कोई मरीज इसका विरोध करता है तो उसे तरह-तरह धमकियां देकर उक्त नर्स द्वारा बाहर कर दिया जाता है, प्रसव केंद्र में सहायक नर्स दाई के कारनामे से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की छवि धूमिल हो रही है वह अपने सराहनीय कार्यों के लिए जाने जाने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी है, इस बात से अनजान रहते हैं कि उनकी नमौजूदगी में नाइट ड्यूटी के दौरान एएनएम और उसके साथ मौजूद रहने वाली दाई इस काम को अंजाम देती है, जिसका एक वीडियो प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों ने बना लिया है, अब पूरे मामले की शिकायत वह वीडियो के साथ जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करेंगे ।
0 Comments