Ticker

6/recent/ticker-posts

होली के त्यौहार को देखते हुए सीओ चायल के साथ पिपरी थाना अध्यक्ष ने मय हमराह किया क्षेत्र में भ्रमण...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में पिपरी पुलिस और चायल चौकी इंचार्ज ने कई गांवों में फ्लैग मार्च किया, उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने का एलान किया, होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने आदेश दिया, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में पिपरी थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय सीओ चायल, लोधौर चौकी इंचार्ज मनोज सिंह तोमर, चायल चौकी इंचार्ज रश्मि अग्निहोत्री ने सिपाही संदीप, रामकुमार गुप्ता, अनिल सहित भारी पुलिस बल के साथ लोधौर गांव चायल और तिल्हापुर मोड़ का फ्लैग मार्च किया उन्होंने लोगों से अपील किया कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए किसी प्रकार की दुर्घटना, घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दें पुलिस ने लोगों से अपील किया है। कि शराब का सेवन न करें क्योंकि जिले में जहरीली शराब भारी मात्रा में बिक रही है। जिससे लोगों की जान भी जा सकती है ।


Post a Comment

0 Comments