Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के अध्यापकों को किया सम्मानित, कहा शिक्षक ही कर सकता है शिक्षा का विस्तार...

रिपोर्ट-संजीत कुमार


कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों पंचायती चुनाव की सरगर्मी आते ही चुनावी मैदान में कई नेता और समाजसेवी अपना अपना दांवपेच आजमाने के लिए कूद पड़े हैं, वार्ड नंबर 2 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे बी पी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री विजय सिंह पटेल ने मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल मनौरी बाजार में पहुंचकर वह की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया, साथ ही कहा कि समाज में पार्टी और पार्टी के नेताओं ने राजनीति को मजाक बनाकर रख दिया है, ऐसे में समाज को एक शिक्षक नेता की जरूरत है क्योंकि शिक्षक ही शिक्षा को विस्तार रूप से बढ़ावा दे सकता है, इस दौरान स्कूल के प्रबंधक मनोज सोनी, प्रधानाचार्य अंजू वर्मा, वंदना शर्मा, सीमा केशरवानी, दीया सिंह, शैफाली केशरवानी, हुदा सइदुर्र, सायमा अंसारी, तबीहा अंसारी, पत्रकार सुरेश सिंह, संजीत कुमार, समेत सभी अध्यापिकाएं और अध्यापक मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments