Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी : जनपद के थाना कोखराज इंस्पेक्टर की सक्रियता देखने को मिली....

रिपोर्ट - जैगम हलीम

कौशाम्बी : थाना कोखराज इंस्पेक्टर की होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उनकी निगाह चप्पे चप्पे पर है । उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के थाना कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप राय जी जो विभाग के मझे हुये खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने थाना क्षेत्र के सभी पुलिस चौकी को एलर्ट पर रखा है और स्वयं पेट्रोलिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। कोखराज क्षेत्र के चिकवन के पुरा व कशिया ,मूरतगंज, अम्बहा,दरवेश पुर सहित विभिन्न गांवो का निरक्षण करते हुए नजर आ रहे है। जिससे आरजकता फैलाने वालों के हौसले पस्त नजर होते दिखाई दे रहे हैं । वहीं भरवारी पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश राय भी अपने पुलिस पार्टी के साथ हल्का क्षेत्र में भ्रमण कर त्यौहार को शान्ति पूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पूरी तरह सतर्क है।  वह हर संदिग्ध लोगों पर उनकी नजर बनी हुई है । रोही बाई पास पर कोखराज पुलिस के भरवारी चौकी के जवान हर परिस्थितियों से गुजरने के लिए तैयार है । त्योहार के साथ साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पुलिस ज्यादा सतर्क है कोई भी राजनीतिक दल रंग मे भंग न कर सके जिसके लिए लगातार पुलिस की गाडी दौडती नजर आ रही है । वहीं जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह भी माहौल का जायजा ले रहे है । होली तो हुडदंग का त्योहार है । जहां एन ए सी न्यूज चैनल के रिपोर्ट भी अपने कैमरे मे कोई भी खाली जगह नहीं छोड़ रहे है । 

Post a Comment

0 Comments