Ticker

6/recent/ticker-posts

चरवा पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चायल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सन्तशरण सिंह मह हमराह उपनिरीक्षक महन्थराज यादव कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव, अर्जुन चौधरी, विजय कुमार मय सरकारी वाहन मय चालक संजीव कुमार के देखभाल तलाश में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधी को होलिका त्यौहार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण, फ्लैग मार्च कर रहे थे, जिस क्रम में 28 मार्च 2021 को सुबह 7 बजे बेरुआ तिराहे के पास से वांछित और पुरस्कार घोषित अभियुक्त रोशन लाल रैदास पुत्र मिठाई लाल उम्र 24 वर्ष निवासी चरवा पश्चिम थोक थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को मु०अ०स० 60/2021, 61/2021 धारा 392/411 भा०द०वि०,66/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना चरवा जनपद कौशाम्बी में लूटी गई दो अदद मोबाइल, एक अदद 315 बोर तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चरवा सन्तशरण सिंह उप निरीक्षक महन्थराज यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव, अर्जुन चौधरी, विजय कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे, अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments