Ticker

6/recent/ticker-posts

अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद में एक दबंग ने घर में घुस कर महिला से किया मारपीट, पुलिस ने नही लिखीं रिपोर्ट....

रिपोर्ट-सोमराज वर्मा


प्रयागराज : जनपद में अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद में रहने वाली एक महिला पड़ोस के रहने वाले दबंग अपराधी किसी व्यक्ति से परेशान हो चुकी है, दबंग आए दिन उसके घर में चढ़कर गाली गलौज और मार डालने की धमकियां दे रहा है, महिला का कहना है कि दबंग का परिवार का इतिहास अपराधिक है, वह स्थानी थाना में कई मुकदमों का वांछित और अभियुक्त है जो अपनी दबंगई और गुंडई के दम पर महिला को प्रताड़ित कर रहा है ।


मिली जानकारी के अनुसार अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद में रहने वाली महिला नगमा बेगम पत्नी पुत्री शाबिर हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि उसके पड़ोस में रहने वाला राजू कालिया नाम का व्यक्ति जो दबंग और अपराधी किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ स्थानीय थाना अतरसुइया में कई मामले दर्ज हैं वह अपनी दबंगई और गुंडई के दम पर उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाहता है, इसी बात को लेकर वह आए दिन नोकझोंक, लड़ाई झगड़ा करता रहता है ।


बीते दिनों 2 फरवरी 2021 के दिन शाम तकरीबन 4 बजे उक्त दबंग अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित महिला के घर पर ईट, पत्थर लेकर चढ़ आया और उसके भाई सानू को बाहर घसीट कर मारने पीटने लगा, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे भी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया, जिसकी शिकायत महिला ने स्थानीय थाना अतरसुइया में किया है लेकिन स्थानीय पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है, जबकि दबंग द्वारा की गई मारपीट का वीडियो महिला के मोबाइल फोन में मौजूद है, मामले में पुलिस की नजरअंदाजी के चलते दबंग के हौसले बुलंद है वह आए दिन महिला को परिवार समेत मार डालने की धमकियां दे रहा है, पीड़ित महिला का परिवार दबंग की दबंगई से डरा सहमा है महिला ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दबंग पर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग किया है

Post a Comment

0 Comments