Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज में आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बोले चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना सरकार का प्रथम लक्ष्य...

रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम


कौशाम्बी : जनपद के विकास खंड मूरतगंज में स्थित संसाधन केंद्र में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा चायल के विधायक माननीय श्री संजय कुमार गुप्ता जी सम्मलित हुए, कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस को फालो करते हुए सभी लोग विद्यालय में आए बच्चों तक उच्च शिक्षा को बुझाने का कार्य करें यही सरकार की प्रथम प्राथमिकता है जिसके बाद सभी को विधायक ने सम्मानित किया।


इस दौरान  खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, काजू मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अध्यापिका, अध्यापकगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments