रिपोर्ट-विक्रम सिंह
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक
चार वर्ष होने के अवसर पर विकास खंड मूरतगंज में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 4 वर्ष पूरे हो गए इन 4 वर्षों में जनपद कौशांबी के हर गली चौराहे पर चौमुखी विकास हुआ है साथ ही किसानों की आय भी बढ़ी है किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार हर तरह से प्रयासरत और चिंतित है किसानों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम सरकार द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे हैं, इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक गोस्वामी, मूरतगंज मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, रमेश पासी, जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्या, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, दिनेश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री संजीव चौधरी, युगेश साहू समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मैजूद रहे ।
0 Comments