रिपोर्ट-जैगम हलीम
मुज़फ्फरनगर : जनपद में मायानगरी के नाम से चर्चित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का शहर कहा जाने वाला मुंबई अब शायद उत्तर प्रदेश का नोएडा सिटी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अंधकार में हो जाएगा, सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने धाकड़ छोरा, धाकड़ छोरा 2, हद हो गई, यार बनेगा दूल्हा, ओ सनम थारे हो गए हम, हसीना, सुमन नेगी, दुल्हनिया, दिलरूबा, मेरी लाडो, जबरदस्त गड़बड़ घोटाला, गोरी तेरे गांव में आदि दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग कर मॉलीवुड ने अपनी धमाकेदार दस्तक दी, पिछली प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने यहाँ यूपी फिल्मो को प्रोत्साहन दिया, वही सीएम योगी ने नोएडा को फ़िल्म इंडस्ट्री विकसित करने का कार्य शुरू किया, सब्बो किरण प्रोडक्शन बैनर तले बन रही शॉर्ट फ़िल्म नेता जी और डॉक्टर की शूटिंग सामुहिक रूप से की जा रही हैं, दोनो फिल्मों की शूटिंग मुज़फ्फरनगर, नोएडा बागपत आदि जनपदों में की गई, फ़िल्म के प्रड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया तथा डारेक्टर धर्मेश जेटली रहे, शॉर्ट फिल्म ' नेता जी ' में अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता अमित शर्मा ने निभाई है, अभिनेत्री के पिता का किरदार रामबीर तोमर व मॉलीवुड में विलन का बादशाह कहे जाने वाले भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने अपनी कला का जलवा बिखेरा है, फ़िल्म नेता जी में पत्रकार की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी करते हुए नज़र आयेगे, फ़िल्म के प्रड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने बताया कि नेता जी फ़िल्म में बेटियों के सम्मान को दर्शाया गया हैं जो कि बेटी भी बेटो से कम नही होती और फ़िल्म डॉक्टर में कोरोना काल मे किस तरीके से देश के नागरिकों ने कठिनाईयो का सामना करना पड़ा तथा यह भी संदेश दिया है कि कोरोना घातक जैसी बीमारी से सावधान रहने की जरूरत हैं लेकिन डरने की कोई जरूरत नही है, दोनो फिल्मों में समाज को फ़िल्म के माध्यम से सन्देश देना चाहते हैं जल्द ही फ़िल्म रिलीज की जाएगी लगातार कई फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी ।
0 Comments