Ticker

6/recent/ticker-posts

भैरों भीटी गांव के समीप जीटी रोड पर कृषि कानून के विरोध में किशान नेताओ ने किया चक्का जाम...

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष कौशाम्बी की अगवाई में शुक्रवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, तीनों कृषि कानून वह बिजली बिल 2020 को वापस लेने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने कौशाम्बी जनपद के भौरों भीटी महगांव जीटी रोड में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया है, जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि किसानों की खेती और किसानी छीन लेने और देश में खाद्य असुरक्षा पैदा करने वाले कानूनों के खिलाफ कई प्रदेशों के किसान भाई हमारे कई महीनों से दिल्ली में किसान विरोधी तीनों बिल को लेकर दिल्ली में बैठे हैं लेकिन यह सरकार हम किसानों की बात को नजरअंदाज करते हुए गोल मटोल कर रही है, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कौशांबी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय ने 26 मार्च 2021 को जिला अधिकारी कौशाम्बी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार को ज्ञापन देते हुए पाँच मांगो की बातें रखी है, इस दौरान महिला अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी, मनोज कुमार, गोलू, शिवकुमार, सोनू, मुकेश, यशवंत, नकुल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments