रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना अंर्तगत आने वाले गांव अमनी लोकिपुर में सरकारी तालाब पर दबंग भूमाफिया कब्जा कर रहे है, गांव के ही रहने वाले सोनू यादव पुत्र इन्द्रदेव ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके घर के पास एक सरकारी तलाब गाटा संख्या 803 है, गाटा संख्या 804 जो नवीन पर्ती है, इन्ही सरकारी संपत्ती पर गांव के ही दबंग अंकित कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद पुत्र मसुरयादीन आदि लोग मिल कर ग्राम सभा के तालाब को पाट कर मकान बना रहे है ।
जिसकों देखकर और लोगों ने भी कब्जा करना प्रारंभ कर दिया है कोई इसका विरोध करता है उक्त दबंग उसके साथ गाली गलौज और मारपीट पर अमादा हो जाते है, कई बार मामले की शिकायत ग्रामवासियों ने जिम्मेंदार अधिकारीयों से किया है किन्तु अभी तक दबंगों पर कोई कार्यवाही नही हुई है, ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments