Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज विकास खंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि रहे चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता...

रिपोर्ट-विक्रम सिंह


कौशाम्बी : जनपद के मूरतगंज विकास खंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 13 शादियां संपन्न हुई, इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता सम्मलित हुए साथ ही सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद भी दिया ।


लोगों को संबोधित करते हुए चायल विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब बेटियों के लिए हमेशा चिंतित रहती है, जिसका उदाहरण यह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह है, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कई गरीब बेटियों का घर बसा है, आगे भी हमारी यह प्राथमिकता रहेगी कि हम ज्यादा से ज्यादा गरीब असहाय के घरों की बेटियों की शादी करा सकें, तभी मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान का सपना साकार हो सकेगा, इसके लिए हम निरांतर प्रयास कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments