रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, मीडिया से मुखातिब होते गए अखिलेश यादव ने कहा कि इस दफा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता मुहतोड़ जवाब देगी, इस सरकार में किसानों को अपमानित होना पड़ रहा है कभी आतंकवादी बताया गया तो कभी देशद्रोही बोला गया, जिस तरीके से किसानों के साथ व्यवहार हुआ है, किसान पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ा है वर्तमान सरकार ने नौजवानों एवं बेरोजगारों के सपनों को कई बार तोड़ने का काम किया है, आगे उन्होंने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल क्यों मंहगा हो रहा है, भाजपा क्यों जवाब नहीं दे रही है किसी भी फसल की पैदावार का सरकार सही मूल्य नहीं दे पा रही है, सरकार आय दोगुनी करने की बात कह रही थी ।
वह आय दोगुनी कहां है, यह सरकार को कम से कम बताना चाहिए, आगे कहा कि क्या मुख्यमंत्री की ये भाषा हो सकती है की ठोक दो, तो सोचो पुलिस क्या करेगी, उसी का परिणाम है कि ला इन ऑडर सबसे ज्यादा खराब हो गया है आये दिन बेटियों के साथ घटनाए हो रही है आये दिन लोग सताए जा रहे हैं, आये दिन जो लोगो के साथ व्यवहार हो रहा है उसकी कल्पना नही की जा सकती हैं उन्होंने आगे कहा कि जो बिहार में हो रहा हैं इतना लोकतंत्र में अपमानित कभी नही हुए होंगे, ये शर्मनाक घटना हैं, निंदनीय हैं महिला सदस्या को उठा कर फेंक दिया गया, विधायक को किस तरह से आईएएस, आईपीएस लोगों ने मारा हैं, अगर यह सीमा लोकतंत्र में होगी, तो लोकतंत्र यह समझ लो नही चल पाएगा, अगर जनता में उबाल आ जायेगा तो सोचो कैसे संभाली जाएगी चीज़े, इसलिए जहा उत्तर प्रदेश एवं बिहार में लोकतंत्र की सब मर्यादाओं की धज्जियां उड़ गई हैं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव करारी कस्बे के पूर्व चेयरमैन मौला बख़्श की बेटी की शादी के बाद नव दंपति को आशीर्वाद देने आए थे ।
0 Comments