Ticker

6/recent/ticker-posts

घटतौली में माहिर है पूरामुफ्ती गांव का कोटेदार, जिम्मेदारों की सांठगांठ से लूट रहा गरीबों का हक़...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिहका उर्फ पुरामुफ्ती का कोटेदार संजय कुमार सरोज इन दिनों पूरी तरह से बेलगाम हो गया है ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार दबंग, मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है जो राशन वितरण में हमेशा धांधली करता है, ग्रामीणों का कहना है कि दबंग कोटेदार वितरण के दौरान अक्सर घटतौली करता है साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेता है लोगों से ई मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद उन्हें राशन नहीं देता है यह कह कर टाल देता है कि सरवर डाउन है, जबकि उनका राशन ख़ुद लेकर कालाबाजारी कर लेता है अगर कोई भी व्यक्ति इसका विरोध करता है तो दबंग कोटेदार धमकी देने लगता है, जब इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक से बात किया तो उन्होंने जांच करने का हवाला देकर मामले को टाल दिया । ऐसे कोटेदार को संरक्षण देने वाले विभागीय जिम्मेदारों का दामन किस रंग का है साफ दिखाई दे रहा है, वहीं ऐसे कालाबाजारी और धांधली बाज कोटेदारों की वजह से गरीब जनता भूखमरी के कगार पर आ खड़ी हुई है, कोटेदार गांव के ही कुछ आवारा लड़कों को ई मशीन पर अंगूठा लगवाने के लिए बैठाता है जो उसकी हेरा फेरी को अंजाम देते हैं, ग्राम पंचायत बिहका उर्फ पुरामुफ्ती के ग्रामीण उक्त कोटेदार के कारनामों से बेहद परेशान हैं लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही कराते हुए कोटा निरस्त कराये जाने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments