रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में महेवा टीसीआई नैनी थाना अंतर्गत लगभग 20 दिनों पहले महिला की निर्गम हत्या होने पर पीड़ित को न्याय ना मिलने के कारण एनएच मार्ग को जाम कर ग्रामवासियो ने शासन प्रसासन का किया घेराव किया, वहीं बताया जाता है की पीड़ित राजेश भारतीय ने कई जगह प्रसासन को सूचना दिया था परन्तु एक ही व्यक्ति को जेल भेजने के कारण जब महिला ने लखनऊ हॉस्पिटल में 8 तारीख की रात दम तोड़ दिया तो उसी की डेड बॉडी को बीच रोड में रखकर चक्का जाम किया गया, जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर महिलाये डट गयी, बताया जाता है कि मृतक महिला के एक बेटी रोहणी 8 वर्ष की है वही एक लड़का राज उम्र 12 वर्ष है वहीं पीड़ित राजेश भारतीय अपने पत्नी के न्याय को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा रहा है, पीड़तों का कहना है की बड़े अधिकारी आकर हमे लिखकर देदे की हम अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए मृतक के परिवार को मुवावजे देते हुए न्याय दिलाये जाये तभी हम रास्ता छोड़ेंगे वार्ना हम लोग जगह से हिलने वाले नही है, वहीं कई थानों की फोर्स तैनात है नैनी थाना एसो, एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज अभिषेख तिवारी के साथ अनेकों पुलिसकर्मी, घुरपूर एसओ भुवनेश्वर कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ पहुँचे, वही एसआई अजय सिंह, एसओ ब्रजेश सिंन्ह भी टीम के साथ मौजूद रहे, वही पीड़ितों का रोरो कर बुरा हाल था जो आप इस तस्वीरों में देख सकते हैं पीड़ित परिवार का कहना है हमे न्याय चाहिए सभी अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाए ।
0 Comments