Ticker

6/recent/ticker-posts

नसीरपुर गांव के समीप घायल अवस्था में मिला राष्ट्र पक्षी मोर, वन विभाग ने भेजवाया चिकित्सालय....

रिपोर्ट-फरहान अहमद

कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज के मूरतगंज चौकी अंर्तगत उचवा नसीरपुर गांव के तुलसी देवी स्कूल के बगल में काली माता मन्दिर के पास 12 मार्च 2021 को समय लगभग 6 बजे शाम को एक राष्ट्र पक्षी मोर को कुछ कुत्तों ने घायल कर दिया, जिसकी वही गांव के रहने वाले शत्रुधन सिंह यादव ने डायल 112 पर सुचना दिया, सूचना पाते ही यूपी 112 पीआरवी 3648 में तैनात सूरज कुमार, चालक अरूण यादव ने मौके पर पहुंच कर राष्ट्र पंछी को अपने कब्जे में लेते हुए वन विभाग वालों को दे दिया, लेकिन मौके पर मूरतगंज चौकी से कोई फोर्स नही आई, जब से नए चौकी इंचार्ज आये है तब से क्षेत्र में तमाम तरह की अपराधिक गतिविधियों में इजाफा होने की चर्चा चल रही है ।

Post a Comment

0 Comments