ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 16 दिसम्बर 2021 को कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी परिसर में “आनंद गुजरात में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑन नेचुरल फार्मिंग” का सजीव प्रसारण किया गया, इस कॉन्फ्रेंस में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्बोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की बीज से बाजार तक की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाये जा रहे हैं, हरित क्रांति मे रसायन उर्वरको ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन इसके कारण भूमि क्षरण बढ़ता जा रहा हैं इसलिए इसका विकल्प प्राकृतिक खेती के रूप में कर सकते हैं इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि उमरछा प्रधान श्री रमाकांत त्रिपाठी जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, इस कार्यक्रम में केन्द्र के पशु वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा प्राकृतिक खेती से अनाज को उगाते हुए हम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन प्राप्त कर सकते है, केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा.मनोज कुमार सिंह मनोज सिंह ने प्रतिभागियों को माटी की उर्वरा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतुलित उर्वरक प्रयोग मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है, प्राकृतिक खेती मे देशी गाय के गोबर, गोमूत्र से जीवामृत, घन जीवामृत को बनाकर फसलो पर छिड़काव करके रसायन मुक्त एवं पोषक तत्व से परिपूर्ण खेती करके धरती माता को स्वस्थ रख सकते है, केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डॉक्टर मीनाक्षी सक्सेना ने बताया की प्राकृतिक खेती के द्वारा माताए- बहने अपने घर पर गृह वाटिका के द्वारा अपने परिवार जनों को स्वस्थ रख सकती हैं ।
केन्द्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन कुमार शर्मा ने कीटनाशक दवाओ के निर्माण जैसे नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र, दश्प्रनी अर्क दवा के बारे में बताया, केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अमित कुमार केशरी ने बताया की प्राकृतिक खेती जीरो बजट की खेती हैं इसमे आपको बाजार से कुछ भी खरीदना नही हैं, बल्कि घर में ही उपलब्ध सामग्री से खेती कर सकते है उक्त कार्यक्रम में श्री दीप चन्द्र दिवाकर जिला महामंत्री भाजपा, केन्द्र के प्रक्षेत्र प्रबन्धक सुनील कुमार, एस आर एफ अजय सिंह और विनय धर शुक्ला आदि ने उपस्थित रहकर जानकारी प्रदान किया, अन्त में कार्यक्रम सहायक शेषनाथ यादव ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
0 Comments