Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर सहित अन्य समान हुआ बरामद...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में जिले सहित पड़ोसी जनपद फतेहपुर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को पुलिस ने अरेस्ट किया, पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो बैटरी बरामद की है दोनो शातिर चोरों को पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया, एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया की कड़ा धाम थाना पुलिस ने कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों विकास और सचिन सोनकर निवासी सौरई बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, यह शातिर चोर कौशाम्बी सहित फतेहपुर जनपद में चोरी की घटना को अंजाम देते थे, कड़ा धाम थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने दोनों शतिरो को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो ट्रैक्टर ट्रॉली, दो बैटरी और नगद रूपया बरामद किया उसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया ।

Post a Comment

0 Comments