Ticker

6/recent/ticker-posts

भरवारी में तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत, कई लोगों की हालत गंभीर...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के गौरा मोहल्ले में रविवार शाम करीब 4 बजे तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव निवासी निर्भय सिंह रविवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे।

भरवारी के गौरा रोड पर उनकी बाइक की दो अन्य बाइकों से टक्कर हो गई। हादसे में निर्भय सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना निर्भय सिंह के परिजनों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments