Ticker

6/recent/ticker-posts

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक के पिता ने लगाया एक युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फकीर बक्श के पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जानकारी के अनुसार महताब अली 19 वर्ष पुत्र नन्हे ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है पिता पुत्र दोनों अकेले रहते थे और परिवार के लोग बाहर रहते हैं, नन्हे ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के निवासी गुड्डू के लड़का समीर समझौते के चलते महताब से 60000 रुपये मांग रहा था जो कि 1 महीने पूर्व की घटना में महताब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का कह रहा था ।

किसी मामले के चलते दोनों में एक महीना पहले कुछ वाद विवाद हुआ था जो कि कल शाम में फिर कुछ विवाद हुआ था, उसी समय में आकर महताब ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है वहीं सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।

Post a Comment

0 Comments