रिपोर्ट-घनश्याम कुमार
कौशाम्बी : जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments