Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईवे पर रील बनाना महिला को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में हाईवे पर रील बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला व्यस्त हाईवे पर खड़े होकर रील बना रही थी, जिससे उसकी जान जोखिम में पड़ गई थी। इतना ही नहीं, इस दौरान गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। किसी राहगीर द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला की पहचान की और उसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन व सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करती है।

पुलिस की रीलियों से की अपील...

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए इस प्रकार के जोखिम भरे स्टंट या रील बनाने से बचें। विशेष रूप से हाईवे और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां गंभीर हादसों को न्योता दे सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments