Ticker

6/recent/ticker-posts

झूंसी पुलिस की चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, पूरामुफ्ती क्षेत्र के दो चोर गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : झूंसी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 102/2026 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए त्रिवेणीपुरम रेलवे ग्राउंड के पास से अजय प्रकाश (29) और विनोद कुमार पटेल (32) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 ग्राइंडर, 1 ड्रिल मशीन, 2 छोटे ब्लेड, 2 कटर, 1 प्लास और कटे-जले तार का कॉपर बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 70 GL 2695) और 1340 रुपये नकद भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने मोटर साइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। इस कार्यवाही को थाना झूंसी की पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक आदित्य भाटी, जनमेजय कुमार, अखिल ओझा, सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments