Ticker

6/recent/ticker-posts

तिल्हापुर मोड़ में फर्जी तरीके से चल रही कुशल क्लीनिक, आखिर कौन डॉक्टर करता है यहां डेंगू के मरीजों का इलाज...

रिपोर्ट-जैगम हलीम
 
कौशाम्बी : जनपद में तिल्हापुर मोड़ के विष्णु भगवान गेस्ट हाउस की गली में स्थित कुशल क्लीनिक में खुलेआम मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्लीनिक में हॉस्पिटल के नाम पर एमबीबीएस डिग्री धारक डाक्टरों का बोर्ड लगाकर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा है, इस क्लीनिक में कोई भी डिग्री धारी डॉक्टर मौजूद नहीं रहता है, क्लीनिक के अंदर और बाहर कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है लगभग 15 से 40 फिट के एक हाल में यह क्लीनिक चलाई जा रही है, उसी हाल में मरीजों के लिए ब्रेड लगाकर बकायदा ग्लूकोस की बोतल टांग कर डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज किया जा रहा है ।

चिकित्सा की जानकारी से अनभिज्ञ गरीब मरीज क्लीनिक के झोलाछाप डॉक्टरों और उसके दलालों के चक्कर में पढ़ कर अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं, वही क्लीनिक संचालक इन दिनों डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के नाम पर खूब धन उगाही कर रहा है लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर क्लीनिक संचालक पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments