रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री राजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली को बालसन चौराहे पर पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बालसन से निकल कर सिविल लाइंस होते हुए आर डी पैलेस सिविल लाइंस में समाप्त हुई। उसके बाद भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शहर उत्तरी विधानसभा में समलित हुए। जिसमें किसान मोर्चा महामंत्री शनि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजनी सिंह, संजय सिंह, अजय आंनद, संदीप गोस्वामी तथा महानगर उपाध्यक्ष भाजपा राजू पाठक जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा उत्तरी के मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे, अमित सिंह, संजय कुमार, हरकेश सिंह, संदीप यादव मंडल अध्यक्ष भारद्वाज किसान मोर्चा तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल भट्ट जी का विशेष सहयोग रहा। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश सिंह पटेल ने सभी पदाधिकारी व कार्यकताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार प्रगट किया।
0 Comments