रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए पीड़िताओं की पहुँच महिला पुलिस कर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण व प्रदेश के समस्त थानों में महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था को सुदृण किये जाने के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट कांस्टेबल एवं महिला हेल्प डेस्क द्वारा Community outreach and women security सम्बन्धी दिनांक 12 जून सोमवार से शुरू होने वाले 15 दिवसीय विशेष अभियान के संचालन के सम्बन्ध में त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन पुलिस आयुक्त, प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध तथा थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/महिला हेल्प डेस्क प्रभारी/एण्टी रोमियों प्रभारी तथा महिला आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त अभियान से सम्बन्धित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की पृष्ठभूमि, अभियान का उद्देश्य उ0प्र0 सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व महिला अपराध से सम्बन्धित विभिन्न धाराओं एवं प्रक्रिया तथा हेल्प लाइन सेवाओं तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 वन स्टाप सेन्टर, 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन/महिला हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने तथा महिलाओं के बीच में पहुंच बनाना (outreach) के उद्देश्य से ग्राम पंचायत/ग्राम पंचायत सचिवालय में गांव की महिलाओं सम्भ्रान्त महिलाओं, आशा बहुओं, समाज सेविकाओं, शिक्षा मित्रों, ए0एन0एम0, आगनबाडी कार्यकत्री आदि के साथ चौपाल लगाकर व उनको व्हाटसएप्प ग्रुप के माध्यम से जोड़कर संवाद स्थापित कर महिलाओं को प्रोत्साहित करके उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान समय से कराने तथा किये सराहनीय कार्य के अनुसार महिला बीट पुलिस अधिकारियों को चयनित कर उन्हें पुरूष्कृत किये जाने व अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाये जाने के दिशा-निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में रात्रि में समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट आयोजित की गयी।
0 Comments