Ticker

6/recent/ticker-posts

कार चालक सिपाहियों सहित 4 पर मामला दर्ज, शराब के नसे एक माशूम पर चढ़ा दी थी कार...

रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी 

कौशाम्बी : जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में गुरुवार की देर शाम बच्चे को नशे में धुत कार सवार सिपाहियो द्वारा लापरवाही से कार ड्राइव करते हुए हिट एंड रन किए जाने पर एक मासूम बच्चे हिमांशु 8 वर्ष पुत्र अजय कुमार की कुचलकर मौत हो गई थी, बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगो ने प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया था,जिसके बाद आक्रोशित लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए थे घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ चायल और एसडीएम चायल की कड़ी मशक्कत के बाद और कार्यवाही के आश्वासन के बाद लोग माने और जाम को समाप्त किया, अधिकारियों के आदेश के बाद देर रात सराय अकिल थाना पुलिस ने सिपाही अभय यादव, रोहित तिवारी, अरुण यादव और एक अन्य गुड्डू मौर्य के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है वहीं बताया जा रहा है कि किसी एक सिपाही के साथ एक अन्य को भी पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments