Ticker

6/recent/ticker-posts

छत से कूदकर चोरों ने लाखों के गहने किए पार, पूरामुफ्ती क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और मोबाइल छिनैती...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत अकबरपुर सल्लाहपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया, चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे बक्से और आलमारी का ताला तोड़ा जिसमें रखे लगभग 2 लाख के गहने नगदी समेत पार कर दिया, घर की मालकिन हॉस्पिटल में काम करती है उसकी नामौजूदगी में चोरों ने छत से चढ़कर घटना को अंजाम दिया है, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत अकबरपुर सल्लाहपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक महिला अपशा खातून पत्नी मोहम्मद आरिफ के घर पर धावा बोल दिया, पीड़िता के अनुसार वह हॉस्पिटल में काम करती है और रात को हॉस्पिटल में ही रहती है इसी बात का फायदा उठाकर 3 दिसम्बर 2023 की बीती रात अज्ञात चोरे ने उसके छत से घर में उतर गए और दरवाजे का ताला तोड़कर बक्से, आलमारी के अंदर रखे लगभग 2 लाख के सोने चांदी के गहनों को 15 हजार नगदी के साथ पार कर दिया, सुबह जब पीड़िता हॉस्पिटल से घर आई तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए, पीड़ित महिला ने मामले की सूचना 112 डायल पुलिस को देते हुए थाना पूरामुफ्ती में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है महिला ने पुलिस से मामला दर्ज करते हुए चल चोरों की गिरफ्तारी की मांग किया है, गौरतलब है कि इन दिनों पूरामुफ्ती पुलिस की निष्क्रियता और गस्त नहीं करने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं ठंड की शुरुआत होते ही चोरी में इजाफा होने लगा है इससे पहले थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना जोरों से चल रही थी अब चोरी की घटनाएं भी शुरू हो गई है ।

Post a Comment

0 Comments