रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ सभा का आयोजन किया गया, इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया है, जिले की तीनों विधानसभा मंझनपुर, सिराथू और चायल में नए नए शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंप गई है, पार्टी की हाई कमान द्वारा शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मंझनपुर विजय सिंह पटेल, जिला महासचिव उत्तम सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल को मनोनयन किया गया है, वहीं विधान सभा अध्यक्ष मंझनपुर से शैलेन्द्र कुमार पटेल, विधान सभा सिराथू से ज्ञानदत्त सिंह यादव, चायल विधान सभा से लवकुश सरोज को जिम्मेदारी सौंपी गई है, पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित इस शिक्षक सभा के दौरान सभी पदाधिकारीयों का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया साथ ही उन्हें मनोनयन पत्र देते हुई नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई, बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की महत्वपूर्ण विचारधाराओं पर जनता के बीच जाकर जोर देने की बात भी कही गई है इस बैठक के दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
0 Comments