रिपोर्ट मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद के अझुआ चौंकी क्षेत्र के धुमाई गांव में बन रहे रेलवे फाटक पर जाम को देखते हुए सरकार ने वहां पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है लेकिन धूमाई रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज आरओबी निर्माण में ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे विरोध के कारण से इसका निर्माण नही हो पा रहा था जिसको देखते हुए सेतु निगम के अधिकारियों ने कौशाम्बी प्रशासन से मदद मांगी, कौशाम्बी प्रशासन ने धुमाई गांव के लोगों को समझाया लेकिन ग्रामीण नही माने, जिसके बाद कौशाम्बी प्रशासन कई बार नोटिस भी चस्पा कर चुकी हैं लेकिन ग्रामीणों ने इस नोटिस चस्पा को कोई महत्त्व नहीं दिया, आपको बतादें कि सिराथू क्षेत्र के धुमाई रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है सेतु निगम के द्वारा। एक तरफ का कार्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन दूसरी ओर बस्ती बसी हुई है लेकिन आरओबी निर्माण बस्ती के बाहर से हो रहा है, कुछ ग्रामीणों का मकान आ रहा है बीच में जिसका सेतु निगम ने मुआवजा भी दे रही है लेकिन ग्रामीण मुआवजा नही ले रहे है और निर्माण कार्य मे बाधा बने हुए हैं। जोकि सरकार ने मुआवजा की राशि लगभग 15 लाख रुपए प्रति बीघे दे रही है फिर भी ग्रामीण नही मान रहे है, गांव के इन लोगो के घरों में नोटिस चस्पा किया गया है दरिया पुत्र सूरज दीन, उमेन्द्र कुमार पुत्र देवशरण, जयनेन्द्र पुत्र अशोक, शुभनेत्र कुमार पुत्र उमराव सिंह, बिंद कुमार पुत्र राम भरोशे और दयाराम पुत्र दानी के घरों में नोटिस चस्पा किया गया था लेकिन ग्रामीणों ने अपना मकान खाली नही किया ।
जिस पर सिराथू एसडीएम प्रबुद्ध सिंह एवं क्षेत्रधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा और रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी अवधेश कुमार ने अपने आरएएफ बल और तीन थानों के थाना प्रभारी निरीक्षक जिसमें सैनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र कुमार शर्मा, कोखराज थाना प्रभारी निरीक्षक, पइंसा थाना प्रभारी निरीक्षक अपने भारी पुलिस बल के साथ धुमाई गांव में पहुंचकर रेलवे फाटक ओवर ब्रिज निर्माण में अवरोध को हटवा दिया, रेलवे विभाग केवल फाटक के पास तीन पिलर बनाएगा बाकी 600 मीटर सेतु निगम निर्माण करेगा, सिराथू एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि जो अब निर्माण में बाधा बनेगा उस पर सक्ती से कानूनी कार्यवाही करते हुये मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
0 Comments