रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी अमर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम रैदास रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन की तो यमुना किनारे उसका कपड़ा रखा हुआ था जिसके बाद लोगों को शंका हुई कि शायद यमुना नदी में वह डूब गया है सूचना मिलते ही मौके पर थाना पिपरी इंस्पेक्टर दिनेश परिहार और चौकी इंचार्ज मखदूमपुर विजय शंकर मौर्य पहुंच गये और ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर लगभग 3:30 बजे शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाया गया, मृतक अपने पीछे पत्नी विमला देवी, पांच बच्चे छोड़ गया है एक लड़की कविता उम्र लगभग 15 वर्ष, संजय उम्र 12 वर्ष, संदीप 10 वर्ष, अजय 7 वर्ष, विजय 4 वर्ष का हैं मृतक मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते था शव को देखते ही परिवार में चीक पुकार मच गई, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है ।
0 Comments