रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आवेदिका दीपमाला पत्नी स्व0 प्रवीण कुमार निवासी-184 केन्द्रांचल कालोनी प्रीतम नगर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज जो OD फोर्ट प्रयागराज में LDC के पद पर कार्यरत हैं, उनके द्वारा थाना कैण्ट पुलिस को सूचना दी गयी कि ड्यूटी जाते समय उनका बैग स्कूटी से कहीं गिर गया, जिसमें एक सैमसंग स्मार्टफोन ,आई कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, वाटर बोतल, लंच बॉक्स व कुछ अन्य सामान थे। इस सूचना पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए बैग को खोजने के क्रम में नगर सर्विलांस सेल व ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगवाये गये CCTV कैमरों तथा ICCC की मदद से बैग बरामद कर आवेदिका को सुपुर्द किया गया।अपने खोए बैग व उसमें रखे सामान को वापस पाकर आवेदिका का चेहरा खुशी से खिल उठा तथा उनके द्वारा थाना कैण्ट पुलिस टीम के सार्थक प्रयासों की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 कुलदीप उपाध्याय थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. कां0 सोनू यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. म0 कां0 पूनम चौबे थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments