Ticker

6/recent/ticker-posts

तीसरे दिन भी जारी है अधिवाक्ताओं की हड़ताल, दिया प्रशासन को चेतावनी अब करेंगे चक्का जाम....

रिपोर्ट-सुल्तान मोहम्मद 

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र में बलीपुर टाटा गांव के समीप एक सप्ताह पूर्व तहसील से घर जा रहे अधिवक्ता की पिटाई के मामले में गुरुवार को भी वकीलों का गुस्सा जारी है मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक गिरफ्तारी नही होने से नाराज वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसील परिसर में कलम बन्द हड़ताल कर दिया है, इस दौरान प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करने की चेतावनी दी है अनिश्चित काल कलम बन्द हड़ताल रहकर वकील न्यायिक कार्य से विरत हो गए हैं बतादें कि चरवा थाना के पूरे कलापत गांव निवासी दिव्यमणि सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं वह तहसील चायल में प्रैक्टिस करते हैं उनके अनुसार 20 नवंबर को वह बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान बलीपुर टाटा गांव के समीप घात लगाकर बैठे दबंगों ने जमीनी विवाद से अधिवक्ता की पिटाई कर दी, मामले को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रोष है घायल अधिवक्ता ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी थी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है ।

पुलिस की कार्यवाही नही करने से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, महामंत्री राजेश्वर सिंह की अगुवाई में वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन कर कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं कराई जाती तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे, अगर कल तक गिरफ्तारी नहीं होगी तो अधिवक्ता तिलहापुरमोड़ से मनौरी रोड पर बैठ कर चक्का जाम करेंगे, इस दौरान महामंत्री राजेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष रामनरेश पटेल, दुष्यंत सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता सुल्तान मोहम्मद, अजीत सिंह एडवोकेट, घनश्याम कुमार, भूपेंद्र यादव एडवोकेट, पुस्पराज एडवोकेट, एडवोकेट बलवंत सिंह, एडवोकेट राधे मोहन पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत विद्यासागर, एडवोकेट सुनील कैथवास, एडवोकेट अजय पांडे, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट निरंजन कुमार, एडवोकेट पूर्व मंत्री सगीर अहमद, एडवोकेट शिखर केसरवानी, एडवोकेट आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments