रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में प्रयागराज जनपद से शादी में आए परिवार की कार अनियंत्रित होकर होटल के गेट से टकरा गई, इस हादसे में कार में बैठे एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं बुजुर्ग अपनी बहु को विदा कराकर दूसरी कार से जा रहे थे तभी हादसा हो गया, हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई, वही बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है, बतादें कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा नेशनल हाइवे की है जहा प्रतल्यागराज जनपद के प्रीतम नगर सैनिक कालोनी निवासी रिटायर्ड आरपीएफ राम नारायण 80 कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज में शीतल गेस्ट हाउस से शादी समारोह कार्यक्रम को समाप्त कर अपने घर जा रहे थे ।
तभी गाड़ी चला रहे रामसागर को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और और तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे पर ककोढ़ा स्थित ड्राइवन होटल के गेट टकरा गई, हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे राम नारायण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राम सागर और छत्रपाल दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है वही घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है ।
0 Comments