Ticker

6/recent/ticker-posts

मोबाइल छिनैती से परेशान हुए लोग, बिस्नापुरी कॉलोनी से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी बम्हरौली अंतर्गत बिस्नापुरी कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया है, पीड़ित के अनुसार कॉलोनी में दवात खाने वह अपने करीबियों के यहां गये हुए थे तभी किसी का फ़ोन आ गया और बात करने के लिए वह भर से बाहर निकल कर बात करने लगे तभी बाइक सवार बदमाशों ने मौका देखकर मोबाइल छिनैती करते फरार हो गए, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली के रहवे वाले रोहित कुवर सिंह पुत्र डॉक्टर एसबी सिंह बीती रात तकरीबन 9:00 बजे बिस्नापुरी में अपने करीबियों के यहां निमंत्रण में दावत खाने गए हुए थे तभी किसी का फोन आ गया और फोन पर बातचीत करते हुए वह घर से बाहर निकल आए तभी वहीं मौका देखकर बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीनके फरार हो गए, पीड़ित ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार बदमाश तेज गति से फरार होने में कामयाब हो गए, पूरे मामले की शिकायत पीढ़ी ने स्थानीय थाना पूरामुफ्ती में कर दिया है आरोप है की शिकायत मिलने के बाद भी अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, बीते दोनों थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती थाना के समीप ही वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह के पुत्र के हाथ से भी बदमाशों ने खुलेआम जीटी रोड किनारे से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे जिसका मामला भी पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस और बदमाशों की सांगांठ चल रही है जिससे पुलिस उनके खिलाफ कोई हरकत नहीं कर रही है, थाना क्षेत्र में हो रही लगातार मोबाइल छुनैतियों से लोग परेशान और हताश नजर आ रहे हैं लोगों ने पुलिस कमिश्नर का ध्यान कर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments