Ticker

6/recent/ticker-posts

सचिव ने बाजार में बेच डाली लाखों की स्ट्रीट लाइट, आरसीसी नाली और हैंडपंप रिबोर में जमकर घोटाला...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत असरावल कलां में जमकर लूट घसोट मची हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि मौजूदा ग्राम सचिव द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइट को बाजार में बीच लिया गया है या उसके लिए आवंटित पैसे का गबन कर लिया गया है ग्राम पंचायत में कहीं भी स्ट्रीट लाइट ठीक ठाक दिखाई नही पड़ रही है, ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा आरसीसी नाली का निर्माण कार्य भी सही ढंग से नही कराया गया है साथ ही हैंडपंप रिबोर के नाम पर भी सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया है, ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर अपलोड अभिलेखों की माने तो ग्राम पंचायत में इन तीनों कार्यों में लगभग 22 लाख की लागत आई है जिसमें जमकर घोटाला किया गया है, जिससे ग्राम पंचायत में कहीं भी कोई विकास का कार्य दिखाई नही पड़ रहा है वहीं आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास के लिए आई योजनाओं का लाभ आपात्रों को दिया गया है जिसमें सचिव की मिली भगत से सारा खेल ग्राम प्रधान द्वारा खेला जा रहा है लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर कराकर कार्यवाही कराने की मांग की है ।


Post a Comment

0 Comments