रिपोर्ट राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना संदीपन घाट क्षेत्र अंतर्गत भैरव भीटी गांव के पास जीटी रोड पर सड़क पार कर रहे बाइक सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग की पहचान पंछी लाल कुशवाहा उम्र करीब 75 वर्ष निवासी ग्राम रैया देह माफी थाना चरवा के रुप में हुई है, ग्रामीणों की सूचना पर संदीपन घाट थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।
जानकारी के मुताबिक पंछी लाल कुशवाहा रविवार की शाम भैरव भीटी गांव दावत खाने अपनी बाइक से गया था, और दावत खा कर वह अपने घर के लिए वापस लौट रहा था, जैसे ही उसने अपने बाइक से जीटी रोड पार कर रहा था, सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार से बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया ।
जिससे बुजुर्ग बाइक समेत हवा में उड़ गया और दूर जा गिरा टक्कर इतनी जोरदार थीं की बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई है हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया, ग्रामीणों ने घटना की सूचना संदीपन घाट पुलिस को दिया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनो को दुघर्टना के बारे में जानकारी दिया वहीं सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
0 Comments