Ticker

6/recent/ticker-posts

शाम को आनी वाली थी की बारात, युवती ने भागकर प्रेमी से रचाई मंदिर में शादी, परिजन हैरान...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : जनपद में एक प्रेमी प्रेमिका का प्रेम परवान चढ़ा तो युवती ने अपने प्रेमी को अपनाने के लिए घर से भागकर मंदिर में शादी रचा लिया, वहीं शाम को ही युवती की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी और शाम को ही बारात आनी थी लेकिन ऐसा हुआ कि सारे परिजन ताकते रह गए और प्रेमिका युवती ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर शादी कर लिया वही आत्मरक्षा के लिए प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है, जानकारी के लिए आपको बतादें कि शादी वाले दिन घर से भागकर एक युवती ने मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचा ली,वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारी ने विवाह सम्पन्न कराया, सात फेरे लेने के बाद युवती प्रेमी को लेकर सीधे थाने पहुंच गौ और  पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मेरी उम्र 20 साल है मैं बालिग हूं और मुझे अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार है, प्रेम विवाह करने से मेरे पिता बेहद खफा हैं और वो मेरे प्रेमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं,उसने पुलिस से अपने प्रेमी की जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है, पूरा मामला करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गुवारा गांव का है जहा की एक युवती अपने गांव के एक युवक से प्रेम करती थी, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो उन्होंने बंदिशे लगा दी, युवती के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, वह अपनी बेटी की शादी जबरन किसी और युवक से करना चाह रहे थे, जब उसने युवती के मर्जी के बिना किसी और युवक से उसका रिश्ता तय किया तो बात बहुत आगे बढ़ गई, गुरुवार को युवती की शादी थी, घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे, तभी भोर पहर युवती घर से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंची और एक मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली, मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी सम्पन्न कराई,मंदिर में सात फेरे लेने के बाद प्रेमिका युवती अपने प्रेमी को साथ लेकर करारी थाने पहुंची और अपने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए पिता से प्रेमी के जान को खतरा बताया है युवती का कहना है कि उसका पिता इस प्रेम विवाह से बहुत नाराज है, उन्होंने प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी है, ऐसे में अब युवती पुलिस से अपने प्रेमी के जान माल के सुरक्षा की गुहार लगा रही है, वहीं इस पूरे मामले में सीओ सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमे एक प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी की है, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों थाना करारी क्षेत्र के रहने वाले है, दोनों एक ही जाति के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं जो कि बालिग भी है, जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि यूवती की गुरुवार को शादी थी, लेकिन उसने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर लिया है इसको लेकर युवती के पिता की कुछ नाराजगी थी दोनों पक्षों को पुलिस के द्वारा समझाया बुझाया गया है कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर सतर्क दृष्टि राखें और आवश्यक कार्यवाही करें ।

Post a Comment

0 Comments