Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत 01 अपहृत बालिका थाना दारागंज पुलिस द्वारा सकुशल बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर व सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी के पर्यवेक्षण में थाना दारागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 002/2024 धारा-363/370(4) भा0द0वि0 से सम्बन्धित 03 वर्ष की 01 अपहृत बालिका को ICCC व ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगवाये गये CCTV कैमरों, SOG नगर टीम व नगर सर्विलांस सेल की सहायता से आज दिनांक- 10.01.2024 को TSL कम्पनी के पास थाना क्षेत्र नैनी से अभियुक्तों 1.सागर राज किशोर मिश्रा उर्फ अमन मिश्रा पुत्र राज किशोर मिश्रा निवासी फतेहा बाद रोड़ कस्बा व थाना डौकी जनपद आगरा 2.हेमा बेडिया पत्नी राज किशोर मिश्रा निवासी फतेहा बाद रोड़ कस्बा व थाना डौकी जनपद आगरा व 3.अंकिता पटेल पत्नी सागर राज किशोर मिश्रा पुत्री हेमराज पटेल R/O पांती थाना गोविन्दपुर जनपद रीवा (म0प्र0) के कब्जे से सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी श्रीमती कल्पना नट (काल्पनिक नाम) पत्नी विक्की नट निवासी बीज्वाद चौहान थाना सान्जापुर  जनपद अलवर (राजस्थान) द्वारा थाना दारागंज पुलिस को सूचना दी गयी कि उनकी 03 वर्षीय पुत्री संगम क्षेत्र में श्री बड़े हनुमान मन्दिर में दर्शन करते समय अपने परिजनों से बिछड़ गयी तथा काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली । इस सूचना पर थाना दारागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु 03 टीमें गठित की गयी थीं। सम्बन्धित अभियोग का विवरणःमु0अ0सं0- 002/2024 धारा363/370(4) भा0द0वि0 थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। अभियुक्त/अभियुक्ता  का विवरण1. सागर राज किशोर मिश्रा उर्फ अमन मिश्रा पुत्र राज किशोर मिश्रा निवासी फतेहा बाद रोड़ कस्बा व थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा। 2. हेमा बेडिया पत्नी राज किशोर मिश्रा निवासी फतेहा बाद रोड़ कस्बा व थाना डौकी कमि0 आगरा। 3. अंकिता पटेल पत्नी सागर राजकिशोर मिश्रा पुत्री हेमराज पटेल R/O पांती थाना गोविन्दपुर जिला रीवा म0प्र0। पुलिस टीम का विवरण- 1. प्र0नि0 बृज किशोर गौतम थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 पवन कुमार सिंह चौकी प्रभारी संगम दारागंजकमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 नाहर सिंह थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. कां0 रंजीत सिंह  थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. म0का0 नीलम भार्गव थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. कां0 अंकित सिंह SOG नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. कां0 सुशील कुमारSOG नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. नगर सर्विलांस सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments