रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 06.01.2024 को अभियुक्त अंकित यादव पुत्र हरिलाल निवासी 89 मऊसरैयां, अशोक नगर थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज को मिन्टो रोड स्थित मिन्टो पार्क की दीवार के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 07/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– अंकित यादव पुत्र हरिलाल निवासी 89 मऊसरैयां, अशोक नगर थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज, उम्र 27 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 07/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण–04 अवैध जिन्दा देशी बम। आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 196/2020 धारा 188/269/270 भा0द0वि0 व 3 महामारी अधि0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 285/2017 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
3.मु0अ0सं0 776/2016 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.मु0अ0सं0 035/2020 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 दीपक कुमार, थाना सिविल लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.का0 अखिलेश, थाना सिविल लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments