रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : प्रयागराज माघ मेला 2024 में श्रद्धालुओ/ स्नानार्थियों को सकुशल स्नान संपन्न कराने हेतु मेला पुलिस, जल पुलिस व फ्लड कंपनी के जवानों के द्वारा निरंतर मेला क्षेत्र में भ्रमण रहते हुए निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 6:1:2024 को माघ मेला क्षेत्र के अरैल घाट पर लगभग 65 वर्ष की एक महिला अचानक गंगा मे कूद गई और डूबने लगी, आसपास खड़े लोगों के द्वारा कोलाहल करने पर भ्रमणशील 12वी बटालियन पीएसी फ्लड कंपनी के आरक्षी अनिल कुमार के द्वारा तत्परता पूर्वक डूबते हुए महिला को बचाया गया बाहर निकलकर तत्काल अलाव जलवाकर तुरंत अलाव के पास बैठाया गया| पूछताछ के बाद महिला ने अपना नाम चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय जगदीश पटेल पता काजीपुर नैनी प्रयागराज बताया | मौके पर उपस्थित प्रभारी निरीक्षक अरैल रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा दूरभाष के माध्यम से महिला के परिवार को सूचित किया गया | अरैल घाट पर उपस्थित जनमानस के द्वारा पुलिस बल के साहसिक कार्य के प्रशंसा की गई पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ राजीव नारायण मिश्र के द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए आरक्षी अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
0 Comments