Ticker

6/recent/ticker-posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए मोर्चों के साथ फेस-टू-फेस' कार्यक्रम...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी

दिल्ली : भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ 2023 देश के युवाओं के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में देश को स्थापित करने में योगदान देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए मोर्चे के साथ फेस-टू-फेस कार्यक्रम के लिए तैयार है। यह आयोजन 17, 19 और 20 जनवरी 2024 को क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र आरसीबी - ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट टीएचएसटीआई परिसर, फरीदाबाद हरियाणा में होने जा रहा है, लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी लगातार विकसित हो रही है, इसलिए समाज की प्रगति में योगदान देने वाले ज्ञान विस्तार के लिए सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण हो जाता है, ग्रीन टेक्नोलॉजी का विषय विशेष रूप से इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा देखभाल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इनोवेशन की क्षमता को रेखांकित करता है अंतरिक्ष अन्वेषण, हरित ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई और रोबोटिक्स जैसे रोमांचक क्षेत्र युवाओं में रुचि जगा रहे हैं, ये क्षेत्र युवा पीढ़ी के बीच वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित कर रहे हैं और कृषि-प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, नैनोटेक्नोलॉजी, आनुवंशिकी और कई अन्य क्षेत्रों में खोज को बढ़ावा दे रहे हैं और समाज को नए समाधान और लाभ प्रदान कर रहे हैं, फेस टू फेस छात्रों, शोधकर्ताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच सीधे बातचीत का अवसर देगा जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी एस एंड टी के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं, ये हस्तियां शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग से संबंधित हैं, इसका उद्देश्य देश के युवाओं को एस एंड टी के क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए प्रोत्साहित करना और भारत को एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना है, यह पहल छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने में सहायक है, इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से प्राप्त ज्ञान भारत के भविष्य के दृष्टिकोण को आकार देने में मदद करेगा, प्रौद्योगिकी तक पहुंच सुनिश्चित करेगा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के हर कोने के लोगों को मिलेगा, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी आईएनएसए, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन एनआईएफ - भारत, और विज्ञान भारती वीआईबीएचए इस आयोजन के समन्वयक संगठन हैं, सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च एनआfईएससीपीआर में साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल एसएमसीसी इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल आईआईएसएफ 2023 के मीडिया प्रचार का समन्वय और सुविधा प्रदान कर रहा है, एसएमसीसी का मुख्य उद्देश्य प्रसार करना है और मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारत की अनुसंधान एवं विकास सफलताओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

Post a Comment

0 Comments