Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी योजना से खरीदें कृषि उपकरण, सरकार दे रही भारी सब्सिडी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन...

रिपोर्ट-प्रिस मिश्रा

लखनऊ : प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह की विभिन्न कृषि योजनाएं चलाई जा रही है जिसके तहत किसानों को फाइनेंशियल सुविधा के तहत कृषि के उपकरण मुहैया कराए जाते हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं के तहत किसानों को कई तरह के खेती किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों को कम कीमत पर किसानों तक पहचाने का काम किया जा रहा है, किसानों के लिए चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से प्राप्त हो सकती है हर ब्लॉक में या ग्राम पंचायत में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी आते जाते रहते हैं आप योजनाओं का लाभ लेने के लिए उनसे भी संपर्क कर सकते हैं वही ऐसी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, कृषि विभाग के सरकारी कार्यालय में संपर्क करने पर वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारी अगर आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे साथ ही कृषि उपकरणों को प्राप्त करने में आपको योजनाओं से लाभवांवित कराने के लिए पूरी मदद भी करेंगे, आपको बतादें कि इन दिनों सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके तहत किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है इन्हीं योजनाओं में से कृषि यंत्र अनुदान योजना भी चलाई जा रही है यह योजना अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से संचालित है यूपी में कृषि यंत्रीकरण योजना के नाम से इसका संचालन किया जा रहा है इसी कड़ी में सरकार की ओर से राज्य के किसानों को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्र और मशीनों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं खास बात यह है कि इस योजना के तहत राज्य के किसानों को ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा, इससे किसानों को यह लाभ होगा कि उन्हें कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए विभाग या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा, इससे किसान और विभाग दोनों का समय बचेगा और किसानों को समय पर सब्सिडी पर कृषि यंत्र उम्नब्ध हो सकेंगे, सब्सिडी का पैसा किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है जैसे किसान का आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र यानी वोटर आईडी, किसान का बैंक खाता विवरण बैंक के पासबुक की कॉपी, भूमि के कागजात खतौनी, जमाबंदी की नकल, आवेदन करने वाले किसान का पासपोर्ट साइज फोटो, किसान का आय प्रमाण पत्र, किसान का जाति प्रमाण पत्र, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए किसानों को सरकार की कृषि एग्रीकल्चर विभाग की साइट पर जाकर आवेदन ऑनलाइन करने होंगे ।

इसके तहत किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर आवेदन करना होगा, इससे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने बैंक विवरण किसान पंजीकरण पर पहले दर्ज करा लिया गया है या नहीं यदि आपने बैंक विवरण पहले दर्ज नहीं कराया है तो आपको इसे दर्ज कराना होगा, इसके बाद ही आप इसमें आवेदन कर पाएंगे, पंजीकरण के लिए किसान को अपना आधार नंबर या अनाज खरीद आईडी दर्ज करना होगा, जिसके बाद किसान के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसका उपयोग आगे प्रमाणीकरण और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए किया जाएगा, पहली बार किसान, किसान विवरण, खेती के विवरण के अंतर्गत भूमि, बैंक खाता विवरण दर्ज कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, वहीं जिन किसानों का बैंक विवरण पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है वह किसान अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र और किसी विभाग के कार्यालय में जाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।

पूरे उत्तर प्रदेश में कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का सीधा लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है जिसका सीधा असर किसानों की कृषि, फसल उत्पादन पर पड़ेगा, पहले किसान खेती के सभी उपकरण खरीद नहीं पाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है किसानों को नाममात्र के मूल्य पर उपकरणों को खरीदने के लिए लगभग 50% तक का सरकारी अनुदान प्राप्त हो जायेंगे, जिससे किसानों के जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा, इसीलिए किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं को महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments