रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक आज जिलाध्यक्ष जाबिर अली जी के निवास स्थान असरावेकला में हुई संपन्न। बैठक में मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी जी का जिलाध्यक्ष प्रयागराज जाबिर अली जी व उनकी पूरी टीम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान जी का प्रयागराज मंडल के सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित दिखे, उन्होंने कहा कि आज वर्तमान समय में पत्रकारों को हर तरह से शासन-प्रशासन व कुछ नेताओं द्वारा बहुत प्रताडित किया जा रहा है। हमें अपने पत्रकार साथियों की हर तरह से मदद करना चाहिए। और उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के सभी पत्रकार स्वच्छ व निष्पक्ष से कार्य करें और किसी न डरें। हमारा संगठन आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर नियुक्त पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। नियुक्त पत्र पाने वालों में ईश्वर दीन साहू जिला मीडिया प्रभारी/प्रावक्ता प्रयागराज, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अंशु सिंह, इंद्रजीत कुमार, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद रिजवान, शौर्य शेखर शुक्ला आदि पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त पत्र देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान ने सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाए देकर उनको सम्मानित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को संदेश दिया कि सभी पत्रकार बंधु मिलजुल रहे और अपनी संगठन में एकता बनाए रखिये। अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आती है, तो वो लोग एक दूसरे की मदद कर सके। बैठक में कौशाम्बी जिलाध्यक्ष प्रियंका यादव जी को सगंठन के सभी पदाधिकारियों ने जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस बैठक में प्रदेश महासचिव नवनीत रावत, जिलाध्यक्ष प्रयागराज जाबिर अली, जिला मीडिया प्रभारी/प्रावक्ता ईश्वर दीन साहू, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष प्रियंका यादव, कौशाम्बी संयोजक राजेश कुमार साहू, प्रयागराज संयोजक सतीश अग्रवाल, शिव कुमार मौर्य, शायद अहमद, शिव सिंह आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
0 Comments