ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में रविवार के दिन मूरतगंज के एक गेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया महासंघ और नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी की ओर से राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम किया गया, जिसमे कई प्रदेश के पदाधिकारियों पत्रकारों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम में अपने अनुभवो को साझा किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधान सभा चायल की सपा विधायक पूजा पाल की मौजूदगी रही, वहीं विशिष्ट अतिथि में शिव मोहन मौर्या अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक इलाहाबाद कौशाम्बी रहे, अधिवेशन कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय पत्रकार भी शामिल हुए जिन्हें उनके उकृष्ट कार्यों के लिए अंग वस्त्र शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के बाद चायल विधायक पूजा पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों और एंटी करप्शन से जुड़े हुए लोगों के दुख दर्द को जाना और समझा है उन्होंने कहा कि जो एंटी करप्शन टीम की नीति है वह बहुत ही सराहनीय है हम लोग भी ऐसे लोगों के साथ जुड़कर पूरा सहयोग करेंगे, मीडिया कर्मियों द्वारा 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में भगवान राम के आगमन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भगवान राम सभी के भगवान हैं इसमें पार्टी और जाति धर्म की कोई भावना किसी के दिल में नहीं है ।
उनके स्वागत में उनके आगमन में हम सब लोग उनके दर्शनों के लिए पहुंचेंगे, हां हो सकता है की तिथि में आगे पीछे जाना हो सकता है, वहीं एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य पत्रकारों और लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाना है हम हर तरह से पत्रकारों और असहाय लोगों की मदद करना चाहते हैं हम लोग इस मंच के माध्यम से समाज और देश से भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं यही हमारे अंतरराष्ट्रीय मीडिया महासंघ और नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी का लक्ष्य है इस पूरे अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार नसीम राइन एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया था ।
0 Comments