Ticker

6/recent/ticker-posts

रिवई गांव में विकशित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में सुनी गई लोगों की समस्याएं...

रिपोर्ट-अशीष विश्वकर्मा

महोबा : जनपद में चरखारी विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम रिवई में विकशित भारत संकल्प यात्रा का विधान परिषद सदस्य जीतेन्द्र सिंह सेंगर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि सरकार 2047 तक भारत को विकशित भारत का संकल्प लेकर चल रही है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य जीतेन्द्र सिंह सेंगर और ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को तमाम जानकारियां दी ।

कार्यक्रम के दौरान पुर्ति विभाग, डूडा, ग्राम विकास सचिव की मौजूदगी में लोगों कि समस्या सुनी गई तथा निस्तारण किया गया, इस मौके पर कालीचरण दीक्षित, रविन्द्र प्रजापति, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अरबिन्द गुप्ता, रामनारायण त्रिपाठी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्राम वासी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments