Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रातः काल से ही मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : तीर्थराज प्रयाग के माघ मेला में प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर आज प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के स्नान का सिलसिला प्रारम्भ हो गया हैं, जो अनवरत जारी है। इस दौरान श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक/माघ मेला प्रभारी डॉ राजीव नारायण मिश्र व नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेन्द पाण्डेय लगातार मेला क्षेत्र मे रहकर सभी व्यवस्थाये पूर्ण करा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments